Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में न्यूनतम तापमान मैं बढ़ोतरी के बावजूद ठंड बरकरार

कोलकाता में न्यूनतम तापमान मैं बढ़ोतरी के बावजूद ठंड बरकरार
 

10 Dec 2025

कोलकाता में न्यूनतम तापमान मैं बढ़ोतरी के बावजूद ठंड बरकरार

कोलकाता में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह बढ़कर 15.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही राज्य में पिकनिक सीजन भी शुरू हो गया है। सुबह की हल्की धूप और शाम की ठंडक के बीच लोग सर्दियों का आनंद उठा रहे हैं।

हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सर्दी कम होने की कोई आशंका नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 18 दिसंबर तक ठंड का असर कायम रहेगा और उत्तरी हवाओं के प्रवेश में कोई बाधा नहीं है। यानी सर्दी की राह में कोई ‘स्पीड ब्रेकर’ नहीं दिख रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार होगा। तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और शीतलता का असर बरकरार रहेगा।

मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। हवा में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 51 प्रतिशत रहा।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी सर्दी का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ठंडक और कंचनजंघा की अद्भुत सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। फिलहाल वहां का मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ दृश्यता में सुधार होता जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में न्यूनतम तापमान मैं बढ़ोतरी के बावजूद ठंड बरकरार
कोलकाता में न्यूनतम तापमान मैं बढ़ोतरी के बावजूद ठंड बरकरार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News